Breaking Newsभारत

गोरखपुर जिले के भलोटिया दवा मंडी में लगी आग, फायर सर्विस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

गोरखपुर जिले के भलोटिया दवा मंडी में लगी आग, फायर सर्विस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

गोरखपुर। शहर के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र भलोटिया दवा मंडी में शुक्रवार सुबह एक दवा दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की कई दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, 5 जून 2026 को प्रातः 8:22 बजे फायर स्टेशन गोलघर को सूचना मिली कि भलोटिया दवा मंडी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोलघर से दो फायर टेंडर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए।

मौके पर पहुंची फायर टीम ने देखा कि प्रथम तल पर स्थित वेदिका ट्रेडर्स नामक दवा की दुकान में आग लगी हुई थी। दुकान के आसपास कई अन्य दवा दुकानें सटी हुई थीं, जिससे आग फैलने का खतरा बना हुआ था।

फायर कर्मियों ने मोटर फायर इंजन के माध्यम से पंपिंग शुरू कर करीब 20 मिनट के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर सर्विस की सूझबूझ, तत्परता और कुशल कार्रवाई के चलते आसपास की सभी दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया।

घटनास्थल पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) संतोष कुमार राय तथा फायर स्टेशन अधिकारी (एफएसओ) शांतनु कुमार यादव भी मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे।

इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। दुकान के स्वामी अनुज अग्रवाल बताए गए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button