Breaking Newsभारत

“विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन फतेहपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

दिनांक- 05.06.2026

“विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन फतेहपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज दिनांक 05.06.2026 को “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा वृक्षारोपण कर उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन प्रगति यादव, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा इस अवसर पर यह भी संदेश दिया गया कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के सुरक्षित जीवन का आधार है, अतः प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Balram Singh
India Now24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button