गोरखपुर में सरेराह गुंडागर्दी, मामूली टक्कर के बाद युवक को ईंट-पत्थरों से पीटकर किया लहूलुहान!

गोरखपुर में सरेराह गुंडागर्दी, मामूली टक्कर के बाद युवक को ईंट-पत्थरों से पीटकर किया लहूलुहान!
गोरखपुर। शहर के मानबेला इलाके में आज सुबह कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। महज एक मामूली बाइक टक्कर के बाद कुछ मनबढ़ लड़कों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।
वारदात का समय:
सुबह लगभग 10 बजकर 35 मिनट।
पीड़ित की पहचान:
राज झा (पुत्र प्रेमनाथ झा), वर्तमान निवासी- मानबेला, गोरखपुर।
हमलावर:
4 से 5 की संख्या में आए अज्ञात मनबढ़ लड़के।
घायल की स्थिति:
गंभीर रूप से लहूलुहान, हालत नाजुक।
पूरी घटना: मरणासन्न हालत में छोड़कर भागे आरोपी।
चश्मदीदों के मुताबिक, बाइक की एक मामूली सी टक्कर के बाद बात इतनी बढ़ गई कि 4-5 लड़कों के झुंड ने राज झा को घेर लिया। हमलावरों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए युवक पर ईंट और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक को मरणासन्न (मृतप्राय) हालत में सड़क पर छोड़कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
पत्रकार ने दिखाई इंसानियत:
घटना के वक्त वहां से गुजर रहे ‘आनन्द पब्लिक समाचार पत्र’ के पत्रकार ने खून से लथपथ युवक को देखा। उन्होंने बिना वक्त गंवाए तुरंत एक ई-रिक्शे की व्यवस्था की और घायल युवक को इलाज के लिए बाबा राघव दास (BRD) मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी
यह पूरी खौफनाक वारदात इलाके में लगे एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो अब पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत है।
घटना की सूचना मिलते ही फर्टिलाइजर चौकी प्रभारी अपने हमराहियों (पुलिस बल) के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



