Breaking Newsभारत

विश्व पर्यावरण दिवस पर आपका हार्दिक स्वागत है

🌿 विश्व पर्यावरण दिवस पर आपका हार्दिक स्वागत है 🌿

प्रकृति है तो जीवन है, और जीवन है तो भविष्य है।

भारतीय न्यूज एजेंसी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को एक विशेष जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

सुबह 7 बजे वी पार्क में आयोजित होगा हस्ताक्षर अभियान, जहां हम पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे।

इसके पश्चात सुबह 10 बजे राजकीय बौद्ध संग्रहालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें आप सभी की सहभागिता अपेक्षित है।

इस अभियान में भाग लेने वाले सभी पर्यावरण प्रेमियों को “पर्यावरण प्रहरी सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

आइए, एक पौधा लगाएं, एक संकल्प निभाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का निर्माण करें।

इस अभियान से जुड़ने एवं अधिक जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।

आपकी सहभागिता ही पर्यावरण संरक्षण की सबसे बड़ी शक्ति है।

धन्यवाद।

*ई. शक्ति शंकर*
*_मुख्य ट्रस्टी_*
_*भारतीय न्यूज एजेंसी*_

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button