Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पीजी कॉलेज भुड़कुडा़ बीएड द्वितीय एवं चतुर द सेमेस्टर में कुल परीक्षा में एक मुन्ना भाई और दो नकलची पकड़ा गया, 45 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

पीजी कॉलेज भुड़कुडा़ बीएड द्वितीय एवं चतुर द सेमेस्टर में कुल परीक्षा में एक मुन्ना भाई और दो नकलची पकड़ा गया, 45 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित बीएड सेमेस्टर परीक्षाएं कड़ी निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुईं। प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार जायसवाल के अनुसार आज श्री महंथ रामाश्रय दास पीजी कॉलेज, भुड़कुडा़ में प्रथम पाली के समय द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए प्रवेश करते समय वरिष्ठ शिक्षकों की सतर्कता से दूसरे की स्थान पर परीक्षा देने के लिए आ रहे एक छात्र (मुन्ना भाई) को संदिग्ध पाते हुए कड़ाई से पूछताछ करते पर अपना एडमिट कार्ड और आधार कार्ड छोड़कर भाग निकला। इसी क्रम में परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।प्रथम पाली में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 1621 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1591 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।वहीं द्वितीय पाली में अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 1270 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 1255 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया, जिसे तत्काल परीक्षा नियमावली के तहत अनुचित साधन प्रयोग (यूएफएम) के अंतर्गत दर्ज किया गया।परीक्षा केंद्रों पर विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त उड़ाका दलों ने लगातार निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा नकल करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।कुल मिलाकर दिनभर चली दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जबकि 2891 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया और 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button