Breaking Newsभारत

निषाद समाज के S C जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी अनशन जारी

निषाद समाज के S C जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी अनशन जारी

गोरखपुर आज निषाद युवा वाहिनी के द्वारा अंबेडकर प्रतिमा के नीचे निषाद समाज की जायज मांगों को लेकर पश्चिम बंगाल और दिल्ली की तर्ज पर निषाद समाज की उप-जातियों (जैसे- केवट, मल्लाह, बिंद, निषाद, धीवर, बाथम आदि) का SCजाति प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किये जाने मांग को लेकर अनशन बाबा साहब डॉ. बी. आर. अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष शुरू किया

सुशील चंद साहनी एडवोकेट ने बताया कि लंबे समय से हमारे समाज को एससी जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया जिसको लेकर समय-समय पर अधिकारियों प्रशासन को आमरण अनशन और ज्ञापन के माध्यम से बताया गया था उनके द्वारा केवल आश्वासन मिला कि आपकी मांग को जल्द पूरा किया जाएगा लेकिन अभी तक मांगे नहीं पूरा होने पर हम इस अनशन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग करते हैं कि हमारे निषाद समाज को जल्द से जल्द S C जाति का प्रमाण पत्र जारी करें।

निरंकार सिंह एडवोकेट ने बताया कि हमारे मित्र लंबे समय से निषाद समाज की जायज मांगों को लेकर निरंतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं हमारे उत्तर प्रदेश सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द निषाद समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करें।
इस अनशन में समाज के लोगों का समर्थन प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button