बाल संरक्षण और शिक्षा के लिए सदैव तत्पर: गोरखपुर रेड क्रॉस ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस

बाल संरक्षण और शिक्षा के लिए सदैव तत्पर: गोरखपुर रेड क्रॉस ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस
गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के पावन अवसर पर आज भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, गोरखपुर के तत्वाधान में बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर एक वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की रक्षार्थ अलख जगाई गई, जो कि बेहद सफल रही। अभियान के दौरान बच्चों के बीच फल, पौष्टिक खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई।
इस गौरवमयी अवसर पर रेड क्रॉस गोरखपुर के सचिव अजय प्रताप सिंह ने संगठन के संकल्पों को दोहराते हुए कहा:
”रेड क्रॉस सोसाइटी बाल संरक्षण, स्वच्छता, और कुपोषण मुक्ति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। धन के अभाव के कारण शिक्षा से वंचित रह जाने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमारा संगठन सदैव तत्पर है।”
उन्होंने आगे कहा कि चाहे औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले बच्चे हों या विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले नौनिहाल, रेड क्रॉस सभी के प्रति सजग है। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों को दिए गए अधिकारों और सरकारी सुविधाओं को धरातल पर उतारने तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए संगठन पूरी निष्ठा से समर्पित है।
ये रहे उपस्थित:
इस प्रेरणादायी अभियान को सफल बनाने में रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य हृदय शंकर सिंह, प्रभात सिंह, तनिष्क और तुषार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही बाल वॉलिंटियर आराध्या सिंह, विकास, अनूप मिश्र सहित कई गणमान्य लोग और स्वयंसेवक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।



