Breaking Newsभारत

गोरखपुर और जब तिलक में पहुंची प्रेमिका: 8 साल साथ रहे, अब दूसरी शादी कर रहा प्रेमी- मचाया हंगामा; FIR दर्ज

गोरखपुर और जब तिलक में पहुंची प्रेमिका: 8 साल साथ रहे, अब दूसरी शादी कर रहा प्रेमी- मचाया हंगामा; FIR दर्ज

आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसे गीडा क्षेत्र में किराए के मकान में रखा और लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला का कहना है कि युवक समय-समय पर विवाह का भरोसा दिलाता रहा। उसने कोर्ट में शपथ पत्र भी तैयार कराया, जिससे उसे विश्वास हो गया कि दोनों का रिश्ता जल्द ही वैवाहिक रूप ले लेगा। इसी भरोसे में वह वर्षों तक उसके साथ रही।

उरुवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर आठ वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि युवक ने विवाह का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए लेकिन अब दूसरी शादी की तैयारी करने लगा। शादी का कार्ड मिलने पर वह युवक के घर पहुंची और तिलक समारोह रुकवाने को लेकर हंगामा किया।

स्थानीय पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर एसएसपी से शिकायत की गई, जिसके बाद शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पीड़िता के अनुसार, करीब आठ वर्ष पहले उसकी मुलाकात उरुवा क्षेत्र के एक युवक से बैंक में हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसे गीडा क्षेत्र में किराए के मकान में रखा और लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला का कहना है कि युवक समय-समय पर विवाह का भरोसा दिलाता रहा। उसने कोर्ट में शपथ पत्र भी तैयार कराया, जिससे उसे विश्वास हो गया कि दोनों का रिश्ता जल्द ही वैवाहिक रूप ले लेगा। इसी भरोसे में वह वर्षों तक उसके साथ रही।पीड़िता के मुताबिक, 26 अप्रैल को उसे युवक की दूसरी युवती से शादी का कार्ड मिला। इसकी जानकारी होते ही वह उसके घर पहुंच गई, जहां तिलक और विवाह की तैयारियां चल रही थीं। उसने शादी रुकवाने की मांग करते हुए विरोध जताया और युवक से किए गए वादे के अनुसार साथ रखने की बात कही।

आरोप है कि इस दौरान युवक और उसके परिजनों ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए उसे अपनाने से इनकार कर दिया। परिवार ने उसे घर से भगा दिया और संबंध स्वीकार करने से साफ मना कर दिया।महिला का कहना है कि घटना के बाद वह कई सप्ताह तक थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: दिनेश कुमार पुरी, एसपी दक्षिणी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button