Breaking Newsभारत

दोहरीघाट पुल पर पलटा ई-रिक्शा, मची अफरा-तफरी

दोहरीघाट पुल पर पलटा ई-रिक्शा, मची अफरा-तफरी

दोहरीघाट NH 29 पर स्थित दोहरीघाट पुल पर एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। पुल के ऊपर अचानक एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस हादसे में बड़हलगंज के रहने वाले लालू सोनकर मामूली रूप से घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आईं।घटना होते ही पुल से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने फुर्ती दिखाई और तुरंत राहत-बचाव में जुट गए। लोगों की मदद से घायल लालू सोनकर और अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल लालू सोनकर की स्थिति सामान्य है और उन्हें हल्की चोटें आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button