Breaking Newsभारत

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह ने गोरक्षनाथ सनातन संघ के प्रमुख का किया भव्य सम्मान

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह ने गोरक्षनाथ सनातन संघ के प्रमुख का किया भव्य सम्मान

लखनऊ। प्रेस क्लब लखनऊ में ‘गोरक्षनाथ सनातन संघ’ के भव्य शपथ ग्रहण समारोह और बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने सनातन हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की और आगामी रूपरेखा तैयार की।

पत्रकार जगत और सनातन संघ का दिखा अनूठा संगम

इस गरिमामयी कार्यक्रम में ‘ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी से शिष्टाचार मुलाकात की। मंच के माध्यम से केडी सिंह ने विनोद कुमार त्रिपाठी को ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ का प्रतीक चिह्न (मोमेंटो) और अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य सम्मान किया।

वरिष्ठ पत्रकारों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर पत्रकारों और सनातनी विचारकों का भारी हुजूम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के लखनऊ मंडल मीडिया प्रभारी अमित कुमार शुक्ला, जिला अध्यक्ष गुरजीत सिंह, तपन कुमार बोस, जिला मंत्री सपन कुमार बोस, जिला सचिव (लखनऊ) पवन बोस, अमित चौरसिया और नितिन पाल सहित भारी संख्या में पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button