Breaking Newsभारत

जखनिया (गाजीपुर) : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर कांग्रेस की बैठक, संगठन सृजन एवं मतदाता सूची की हुई समीक्षा

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर कांग्रेस की बैठक, संगठन सृजन एवं मतदाता सूची की हुई समीक्षा

जखनिया (गाजीपुर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय, जखनिया बाजार में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण की प्रेरणास्रोत बताया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने विषम परिस्थितियों में भी राज्य का सफल संचालन करते हुए प्रजा के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने अपने दार्शनिक एवं मानवीय दृष्टिकोण से शासन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया तथा समाज के सभी वर्गों के हितों का संरक्षण किया।जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में गरीबों, दीन-दुखियों एवं जरूरतमंदों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास को भी विशेष महत्व दिया, जिसके कारण उनका नाम भारतीय इतिहास में सम्मान के साथ लिया जाता है।बैठक के दौरान संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर की समितियों की संगठनात्मक समीक्षा भी की गई। जिला अध्यक्ष ने एसआईआर के बाद जारी मतदाता सूची का वितरण मंडल अध्यक्षों एवं न्याय पंचायत अध्यक्षों को करते हुए निर्देश दिया कि वे मतदाता सूची को बूथ स्तर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक मतदाता का नाम सूची में दर्ज है या नहीं, इसकी जांच करें। जिन मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है, उनका नाम जुड़वाने की प्रक्रिया तत्काल पूरी कराई जाए।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, जखनिया विधानसभा संयोजक, मीडिया प्रभारी सर्वानंद चौबे, न्याय पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश गिरी, रामआधार गिरी, बृजेश कुमार यादव, यूथ कांग्रेस महासचिव जावेद आलम, कार्यालय प्रभारी कमलेश कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष अच्छे लाल कनौजिया, मोहन राजभर, चंद्रभान सिंह, नागेंद्र कुशवाहा, सूर्यभान सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र पांडेय, नवीन चंद्र सिंह, केवल गिरी, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, जेपी पांडेय, शंभू सिंह कुशवाहा, काजल कश्यप, रामकेर भारद्वाज, अनिल कुमार सिंह, रामवृक्ष गिरी, महेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और इसे अत्यंत सफल बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button