Breaking Newsभारत

गोरखपुर में जन समर्पण पार्टी की नेत्री की नाबालिग बेटी का अपहरण,थाने पहुंचे कार्यकर्ता !!आरोपी युवक जीशान फरार !! दो साथी पुलिस गिरफ्त में

गोरखपुर में जन समर्पण पार्टी की नेत्री की नाबालिग बेटी का अपहरण,थाने पहुंचे कार्यकर्ता !!आरोपी युवक जीशान फरार !! दो साथी पुलिस गिरफ्त में

तिवारीपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ जन समर्पण पार्टी की एक नेत्री की 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के अपहरण का सनसनीखेज आरोप लगा है। पीड़ित मां ने आरोप लगाया है कि जीशान नामक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है, जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

​पीड़ित मां ने तिवारीपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी युवक जीशान ने साजिश के तहत उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण किया है। मां का दावा है कि इस पूरे घटनाक्रम में जीशान अकेला नहीं था, बल्कि उसके साथ पांच लोग शामिल थे, जो उसे सहयोग कर रहे थे। मां ने बेटी की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

​पुलिस की कार्रवाई और जांच का रुख
​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तिवारीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में सहयोग करने के आरोप में दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
​इस संबंध में पुलिस का कहना है कि
​मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक और युवती एक साथ पढ़ाई करते थे। पूरा मामला क्या है और इसके पीछे के वास्तविक कारण क्या हैं, यह दोनों के बरामद होने और उनके सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, दो-तीन अन्य संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है और नाबालिग युवती व मुख्य आरोपी युवक की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं।

​पुलिस का कहना है कि वे तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा और घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button