गोरक्षनाथ सनातन संघ का संगठन विस्तार, नई नियुक्तियों की घोषणा

गोरक्षनाथ सनातन संघ का संगठन विस्तार, नई नियुक्तियों की घोषणा
लखनऊ, 31 मई 2026।
गोरक्षनाथ सनातन संघ द्वारा आज लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संगठन विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की भावी रणनीति एवं सनातन हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
निम्नलिखित नियुक्तियां घोषित की गईं—
* श्री नीतेश कुमार शुक्ला को राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
* श्री गौरव वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया।
* श्री तनु गौतम को मीडिया सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि गोरक्षनाथ सनातन संघ का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति, परंपराओं एवं मूल्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा समस्त सनातन समाज को एक सूत्र में जोड़ना है। संगठन सामाजिक समरसता, धार्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि गोरक्षनाथ सनातन संघ वर्तमान में श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण, सबरीमाला मंदिर प्रकरण तथा भोजशाला विवाद जैसे महत्वपूर्ण मामलों में पक्षकार के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है तथा न्यायालयों के समक्ष सनातन समाज की भावनाओं एवं अधिकारों की प्रभावी पैरवी कर रहा है।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि संगठन देशभर में अपने विस्तार को और गति देगा तथा सनातन समाज के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा उनसे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को सनातन मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर श्री ओमकार सिंह, श्री गोविंद कुशवाहा, श्री आशीष कुमार राय, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।



