Breaking Newsभारत
लखनऊ-सचिवालय सीयूजी नंबर बदलने का आदेश वापस।

लखनऊ-सचिवालय सीयूजी नंबर बदलने का आदेश वापस।
सचिवालय कार्मिकों के विरोध को देखते हुए सचिवालय प्रशासन विभाग ने कार्मिकों द्वारा 15 साल से प्रयोग किए जा रहे सीयूजी मोबाइल नंबरों को बदलने का निर्णय वापस ले लिया है।
अब पुराने नंबरों को ही नई चुनी गई सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल में पोर्ट कराया जाएगा। इसके लिए सोमवार को मौजूदा सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन/आइडिया के अधिकारियों से सचिवालय प्रशासन के उच्चाधिकारी बात करेंगे।
सचिवालय प्रशासन विभाग ने सचिवालय के सभी शाखा अधिष्ठानों को शनिवार को अवकाश के दिन कार्यालय खोलकर नया सीयूजी नंबर प्राप्त करने के निर्देश जारी किए गए थे, शुक्रवार को देर रात ही इस आदेश को रद्द कर दिया गया।



