Breaking Newsभारत

लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल: चार थाना प्रभारियों के तबादले, उपेंद्र सिंह बने विभूति खंड के नए प्रभारी निरीक्षक

लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल: चार थाना प्रभारियों के तबादले, उपेंद्र सिंह बने विभूति खंड के नए प्रभारी निरीक्षक

राजधानी लखनऊ में पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से चार निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

🔹 अमर सिंह को प्रभारी निरीक्षक विभूति खंड पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया।

🔹 क्राइम ब्रांच में तैनात रहे उपेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक विभूति खंड नियुक्त किया गया है।

🔹 गोमती नगर विस्तार के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार अवस्थी को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया।

🔹 कैसरबाग थाने में तैनात उपनिरीक्षक गौरव बाजपेयी को गोमती नगर विस्तार का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को राजधानी में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button