Breaking Newsभारत

खीरों, रायबरेली : राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय से डॉक्टर नदारद

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय से डॉक्टर नदारद

शिकायतों के बावजूद नहीं होती कार्रवाई

खीरों, रायबरेली। विकास क्षेत्र के अंतर्गत दुकनहा स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में डॉक्टर नम्रता यादव की मनमानी से स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गई हैं। उच्च अधिकारी की मिली भगत के चलते डॉक्टर सिर्फ हफ्ते में एक दिन अस्पताल आती हैं। हफ्ते के बाकी दिनों अस्पताल फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय के भरोसे रहता है। डॉक्टर के अलावा अस्पताल में एक फार्मासिस्ट, एक वार्ड बॉय और एक स्वीपर की तैनाती है।
शुक्रवार को सुबह के लगभग साढ़े आठ बजे अस्पताल में ताला लटक रहा है। दस बजे के लगभग अस्पताल में डॉक्टर की कुर्सी खाली पड़ी है। फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय मरीजों को दवा दे रहे हैं। दुकनहा व इसके आस पास अपनी मनमानी कार्यशैली व अस्पताल से नदारत रहने के चलते डॉक्टर चर्चित हैं। मामले की कई बार डीएचओ से शिकायत हो चुकी है पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार को मामले की जानकारी के लिए जिला होम्योपैथिक अधिकारी को फोन लगाया गया पर उनसे संपर्क नहीं हो सका।

मनमानी कार्यशैली से योगी सरकार को बदनाम कर रहीं डॉ.नम्रता यादव

दुकनहा के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर हफ्ते में सिर्फ एक दिन आती हैं। उसमें भी लेट लतीफ आती हैं और जल्दी चली जाती हैं। मरीजों के पूछने पर डॉक्टर कहती हैं कि अस्पताल में चाहे जो कोई भी दवा दे, इससे तुम लोगों को क्या मतलब।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button