Breaking Newsभारत

मऊ में आ रहे सीएम योगी, 130 करोड़ की 49 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

मऊ में आ रहे सीएम योगी, 130 करोड़ की 49 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मऊ दौरे पर आ रहे हैं। सीएम 130 करोड़ की 49 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 34 करोड़ 36 लाख 51 हजार रुपये की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 95 करोड़ 81 लाख 11 हजार रुपये की 38 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मधुबन नगर पंचायत के पांती रोड स्थित गांधी मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान करीब 130 करोड़ 17 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 49 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।इनमें 34 करोड़ 36 लाख 51 हजार रुपये की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 95 करोड़ 81 लाख 11 हजार रुपये की 38 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ ब्रीफिंग की तथा सभी की जिम्मेदारियां तय कीं।

बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी ने दोनों जगहों पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक कर किसी प्रकार की कोताही न बरतने की चेतावनी दी।

दोनों अधिकारियों ने बताया कि दोनों सभा स्थलों में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच के बाद ही प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान केवल पहचान पत्रधारी व्यक्तियों को ही निर्धारित क्षेत्र में प्रवेश मिलेगा।

टेंट, हेलीपैड और पार्किंग जहां युद्धस्तर पर बनकर तैयार हो गए हैं, वहीं पांती रोड से गांधी मैदान तक जाने वाले लगभग 50 मीटर लंबे खड़ंजा मार्ग को रातोंरात पीच कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button