असरारुल हक़ अंसारी बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष

असरारुल हक़ अंसारी बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष
गोरखपुर। समाजवादी विचारधारा को मजबूती देने और गरीबों, मजलूमों व अल्पसंख्यकों की आवाज़ को बुलंद करने वाले युवा नेता जनाब असरारुल हक़ अंसारी को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
रसूलपुर निवासी असरारुल हक़ अंसारी लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। अपनी सादगी, मिलनसार व्यक्तित्व, संघर्षशील सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण के चलते उन्होंने समाज के हर वर्ग में एक मजबूत और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील खान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“मैं आली जनाब अखिलेश यादव साहब का दिल से सलाम करता हूं, जिनके नेतृत्व में नौजवानों को लगातार नई पहचान, नई सोच और नई दिशा मिल रही है। समाजवादी विचारधारा आज युवाओं के लिए उम्मीद और भरोसे का नाम बन चुकी है।”
उन्होंने आगे कहा,
“मैं खास तौर पर जनाब ज़फ़र अमीन डक्कू साहब और जनाब शब्बीर कुरैशी साहब का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। उनकी रहनुमाई, भरोसा और हौसला मेरे लिए ताकत भी है और एक बड़ी जिम्मेदारी भी। पार्टी ने मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को जो सम्मान और जिम्मेदारी दी है, मैं पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ इस पद के मयार को और ऊंचा करने की कोशिश करूंगा।”
असरारुल हक़ अंसारी के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महानगर में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा का संचार होगा।



