Breaking Newsभारत

गोरखपुर मेयर ने 3 साल के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां, कहा-CM योगी के विजन से बदली तस्वीर

गोरखपुर मेयर ने 3 साल के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां, कहा-CM योगी के विजन से बदली तस्वीर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच और मार्गदर्शन में गोरखपुर अब ‘अनुगामी’ की बजाय ‘अग्रगामी’ महानगर बन चुका है। विकास के नवाचार में गोरखपुर की गिनती अब ‘फॉलोवर’ नहीं ‘लीडर’ के रूप में होती है। मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने 3 साल के कार्यकाल के दौरान नगर निगम की अपलब्धियों को गिनाया। प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 3 साल के कार्यकाल में नगर निगम ने सड़क, पेयजल, जलनिकासी और स्वच्छता के क्षेत्र में बेमिसाल काम किया है। पिछले तीन सालों में करीब 2500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को गति देकर गोरखपुर को शहरी विकास के नक्शे पर चमकाया गया है। इसका श्रेय उन्होंने सीएम योगी को दिया है। कहा, सीएण योगी के विजन ने गोरखपुर समेत प्रदेश की तस्वीर बदला l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button