Breaking Newsभारत

गोरखपुर : भीषण गर्मी में आदित्य द्वारा पक्षियों के लिए चलाया गया “जल पात्र अभियान”

भीषण गर्मी में आदित्य द्वारा पक्षियों के लिए चलाया गया “जल पात्र अभियान”

गोरखपुर। बढ़ती गर्मी एवं भीषण तापमान को देखते हुए पक्षियों को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गोरखपुर के आजीवन सदस्य एवं राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत आदित्य निगम के नेतृत्व में “पक्षी जल पात्र अभियान” चलाया गया। अभियान के अंतर्गत पंत पार्क, विंध्यवासिनी पार्क एवं अंबेडकर पार्क सहित लगभग 12 जगह पक्षियों हेतु जल पात्र लगाए गए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस मानवीय एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य की सराहना करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक अभियानों से जुड़ने का संकल्प लिया। वहीं पार्कों में खेल रहे बच्चों को भी पर्यावरण संरक्षण, जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं पक्षियों को गर्मी में पानी उपलब्ध कराने हेतु जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान आदित्य निगम ने कहा कि वर्तमान समय में अत्यधिक गर्मी के कारण पक्षियों के सामने पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने घर, छत, बालकनी एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों के लिए जल पात्र रखें, जिससे जीव संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिल सके |

आदित्य को पूर्व में महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा टीबी उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर एवं विभिन्न जागरूकता अभियानों में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान हेतु सम्मानित किया जा चुका है।

इस अभियान में मृणाल श्रीनेत, कुणाल श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव एवं स्थानीय नागरिकों, बच्चों एवं समाजसेवियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button