फतेहपुर : थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा थाना हथगांव में पंजीकृत हत्या के अभियोग में वांछित ₹10,000/- की इनामिया अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक:- 26.05.2026
थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा थाना हथगांव में पंजीकृत हत्या के अभियोग में वांछित ₹10,000/- की इनामिया अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण: पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 26.05.2026 को थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 193/2025 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/352/351(3)/110/103(1) बीएनएस थाना हंथगाव से सम्बंधित वांछित अभियुक्ता सुशीला पत्नी बीरन नि0 कुम्हारन का पुरवा मजरे कसरांव थाना हथगांव जनपद फतेहपुर उम्र करीब 30 वर्ष को बहुआ रोड मोहम्मदपुर मोड़ बहदग्राम मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र गाजीपुर जनपद फतेहपुर से समय 12.35 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता:-
सुशीला पत्नी बीरन नि0 कुम्हारन का पुरवा मजरे कसरांव थाना हथगांव जनपद फतेहपुर उम्र करीब 30 वर्ष (10,000 रु0 की इनामिया)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1.थानाध्यक्ष विनोद थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर
2.उ0नि0 हेमन्त
3.का0 जितेन्द्र कुमार
4.रि0म0का0 ज्योति
Balram Singh
India Now24



