Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी, भीषण गर्मी और लू को लेकर प्रशासन सतर्क

जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी, भीषण गर्मी और लू को लेकर प्रशासन सतर्क

गाजीपुर। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार को पूरे जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई को जिले में तेज गर्म हवाएं चलने और लू की स्थिति गंभीर रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी का प्रभाव आम जनजीवन के साथ-साथ पशुधन एवं कृषि-बागवानी की फसलों पर भी पड़ सकता है। विशेष रूप से खेतों में कार्य करने वाले मजदूरों और किसानों को दोपहर के समय धूप में अधिक देर तक काम करने से बचने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने तथा सिर को ढककर बाहर निकलने की सलाह दी गई है।प्रशासन ने जनसामान्य से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 112, 1077 एवं 1070 पर संपर्क करें। जिला प्रशासन द्वारा मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button