गोरखपुर: 07 मई को गोरखपुर प्रवास पर रहेंगे नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय

गोरखपुर: 07 मई को गोरखपुर प्रवास पर रहेंगे नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता विरोधी दल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय जी कल, दिनांक 07 मई 2026 को गोरखपुर जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय वार्षिक महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, श्री पाण्डेय जी का पूरा विवरण निम्नवत है:
प्रातः 09:00 बजे: निरीक्षण भवन, इटवा (सिद्धार्थनगर) से सड़क मार्ग द्वारा बस्ती होते हुए गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
पूर्वाह्न 11:00 बजे: सर्किट हाउस, गोरखपुर आगमन एवं अल्प विश्राम।
पूर्वाह्न 11:30 बजे: जनपद गोरखपुर में दैनिक जागरण प्रेस के पास, पुराने आर.टी.ओ. स्थित ‘गोकुल अतिथि भवन’ पहुंचेंगे। यहाँ वे उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश नायक द्वारा आयोजित ’63वें प्रादेशिक वार्षिक महाधिवेशन’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
अपराह्न 01:00 बजे: कार्यक्रम के पश्चात गोकुल अतिथि भवन से प्रस्थान।
अपराह्न 03:00 बजे: निरीक्षण भवन, इटवा (सिद्धार्थनगर) आगमन एवं रात्रि विश्राम।
उनके इस दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस आयुक्त और संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था व प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के स्थानीय सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।



