Breaking Newsभारतराजनीति

जनता दर्शन: एक-एक फरियादी से मिले योगी, बोले- जनसेवा सरकार का कर्तव्य, इसी पथ पर चल रहे हम

जनता दर्शन: एक-एक फरियादी से मिले योगी, बोले- जनसेवा सरकार का कर्तव्य, इसी पथ पर चल रहे हम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। आवास, इलाज, शिक्षा, अवैध कब्जे और पुलिस मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा सरकार का कर्तव्य है और हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश भर से आए फरियादियों से मुलाकात की, उनकी शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के अंदर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा सरकार का कर्तव्य है और सरकार अपने कर्तव्य पथ पर चलकर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा कर रही है। हर उचित समस्याओं के समाधान के लिए सरकार संकल्पित है।

दर्द लेकर आईं, दुआ देकर गईं

बरेली की रहने वालीं दीप्ति ‘जनता दर्शन’ में पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपना दर्द बयां किया। बताया कि वह किराए के मकान में रहती हैं और ठेला लगाकर जीवनयापन कर रही हैं। आर्थिक विपन्नता के कारण बच्चों के लालन-पालन में काफी परेशानी हो रही है।

इस पर मुख्यमंत्री ने बरेली के जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि महिला की समस्या सुनकर पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाते हुए स्थानीय स्तर पर समस्या का त्वरित समाधान कराएं। सीएम की संवेदनशीलता को देखकर दीप्ति की आंखें भर आईं। चेहरे पर खुशी का भाव लिए हुए उन्होंने जाते-जाते मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और उन्हें ढेर सारी दुआएं भी दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button