Breaking Newsभारत

बंगाल चुनाव में गोरखपुर से बस से जा रहे थे यात्री, परिवहन विभाग ने बस का बिना परमिट काटा चालान

बंगाल चुनाव में गोरखपुर से बस से जा रहे थे यात्री, परिवहन विभाग ने बस का बिना परमिट काटा चालान

एआरटीओ अरुण कुमार ने बताया कि बस के पास वैध परमिट नहीं था, जिसके कारण कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है। उनका कहना था कि चालान होने के बाद सरकारी बस से यात्रियों को भेजने का इंतजाम किया गया था। लेकिन, यात्री उसी चालान किए बस से ही जाने की बात कर रहे हैं।

बंगाल चुनाव में मतदान के लिए जा रहे यात्रियों की बस का रविवार दोपहर नौसड़ बस स्टैंड के निकट परिवहन विभाग ( आरटीओ) के अधिकारियों की ओर से चालान होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।बस लगभग पांच घंटे से खड़ी रही, जिससे यात्री बेहाल नजर आए। इस दौरान यात्रियों ने चालान की हुई बस से ही बंगाल जाने की जिद पर हंगामा करने लगे, कई यात्रियों ने समय पर गंतव्य तक न पहुंच पाने की चिंता जताई।

एआरटीओ अरुण कुमार ने बताया कि बस के पास वैध परमिट नहीं था, जिसके कारण कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है। उनका कहना था कि चालान होने के बाद सरकारी बस से यात्रियों को भेजने का इंतजाम किया गया था। लेकिन, यात्री उसी चालान किए बस से ही जाने की बात कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि चालान की निर्धारित धनराशि जमा होते ही बस को छोड़ दिया जाएगा। बस चालक ने चालान भरने पर सहमति भी जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button