Breaking Newsभारत

गाजीपुर : तेज रफ्तार बालू लदे ट्रेलर का कहर: अपाची सवार युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर, टेलर लेकर चालक फरार

गाजीपुर

तेज रफ्तार बालू लदे ट्रेलर का कहर: अपाची सवार युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर, टेलर लेकर चालक फरार

गाजीपुर। जिले के करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चोचकपुर स्थित बरवा मोड़ पर बुधवार को करीब दो बजे के आस पास तेज रफ्तार बालू लदा ट्रेलर ट्रक का कहर देखने को मिला, जब बालू लदे एक बेकाबू ट्रेलर ट्रक ने अपाची सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान मेदनीपुर गांव निवासी 26 वर्षीय विवेक राजभर पुत्र रामप्यारे राजभर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवेक अपनी अपाची बाइक से चोचकपुर की ओर से घर लौट रहा था। जैसे ही वह बरवा मोड़ के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार बालू लदे ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से क्षेत्र में बेलगाम दौड़ रहे बालू लदे ट्रेलर ट्रकों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे वाहन आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, अभी दिखवाते है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button