गोरखपुर 3 दिन से बंद थी दुकान: गोलघर में फ्लेक्स की दुकान के भीतर था महिला का शव, तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को दी सूचना

गोरखपुर 3 दिन से बंद थी दुकान: गोलघर में फ्लेक्स की दुकान के भीतर था महिला का शव, तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को दी सूचना
सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, जहां एक युवती का शव पड़ा हुआ मिला। शव की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मृत्यु कई दिन पहले हो चुकी थी।
कैंट थाना क्षेत्र में स्थित जिला परिषद रोड पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एमपी बिल्डिंग में स्थित “एक्सवाईजेड फ्लेक्स प्रिंटिंग” नामक दुकान के अंदर एक युवती का शव बरामद किया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह दुकान पिछले तीन दिनों से बंद थी, जिससे आसपास के दुकानदारों को पहले ही संदेह हो रहा था।
बुधवार को जब दुकान के आसपास से तेज दुर्गंध आने लगी, तो पड़ोसी दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए, जहां एक युवती का शव पड़ा हुआ मिला। मृतका की पहचान गंगोत्री (25) के रूप में हुई है, जो महराजगंज जिले के पुरेन्द्रपुर थाना क्षेत्र के करमैनी गांव की निवासी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।शव की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मृत्यु कई दिन पहले हो चुकी थी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवती की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।



