Breaking Newsभारत

आल इंडिया पत्रकार एकता संघ जौनपुर द्वारा मनाया गया डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती

आल इंडिया पत्रकार एकता संघ जौनपुर द्वारा मनाया गया डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती

आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ जौनपुर द्वारा धूम धाम से मनाया

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती भारत के महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता बाबा साहब को सम्मान देने का विशेष अवसर है। उनका जीवन संघर्ष, समानता और न्याय के लिए रहा। आज के दिन आप आयोजनों में भाषण देकर उनके आदर्शों को याद कर सकते हैं। यहां बाबा साहब आंबेडकर जयंती पर भाषण आसान शब्दों में दिया जा रहा है।

भारत के संविधान और सामाजिक न्याय के इतिहास में डॉ. भीमराव आंबेडकर का योगदान प्रेरणादायक है। उन्होंने न केवल संविधान निर्माण की प्रक्रिया का नेतृत्व किया, बल्कि समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों की नई चेतना भी जगाई। हर साल 14 अप्रैल को उनकी जयंती मनाई जाती है। यह दिन उन्हें सम्मान देने और उनके विचारों को समझने का है। उनका जीवन सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी ज्ञान से बदलाव लाया जा सकता है।

बाबा साहब के शब्द ‘एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने को तैयार रहता है’ हमें महानता का मार्ग दिखाते हैं।

डाॅ. भीम राव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को इसलिए मनाई जाती है क्योंकि उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मई में हुआ था। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण किया और समाज में समानता, न्याय और दलित अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के जिला अध्यक्ष जी द्वारा बताया गया की एक सच्ची महानता दूसरों की सेवा करने में है। आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए रास्ते पर चलेंगे, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देंगे और अपने देश को बेहतर बनाएंगे। उनका मानना था कि शिक्षा ही वह सबसे बड़ा हथियार है, जिससे समाज को बदला जा सकता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया।

इस शुभ अवसर पर जिला अध्यक्ष इन्द्रेश यादव उपाध्यक्ष एस के यादव, जिला मंत्री संतोष यादव,विधिक सलाहकार मोईन अहमद, ब्लाक अध्यक्ष सोहन लाल, सोहराब शाह, शुभम मौर्या, तथा जयप्रकाश यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button