Breaking Newsभारतराजनीति

अखिलेश यादव ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- संघर्ष के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी

अखिलेश यादव ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- संघर्ष के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी

डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश में आज डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। प्रदेश में इस वर्ष आंबेडकर जयंती केवल स्मृति दिवस के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, जागरुकता और जनसंपर्क के व्यापक अभियान के रूप में मनाई जा रही है।

राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बाबा साहेब को पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। कहा कि हजारों साल के संघर्ष के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। हमारा संविधान सम्मान और अधिकारों का आधार है।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा संविधान बदलने की मंशा रखती है। संविधान बचाने के लिए यूपी की जनता का धन्यवाद है। संविधान कागज नहीं, लोहे की तलवार है। यह न्याय और सम्मान दिलाने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button