Breaking Newsभारत

गुरुग्राम : विधायक मुकेश शर्मा द्वारा वार्ड 34 में सीवर लाइन व सड़क निर्माण का शिलान्यास

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम

विधायक मुकेश शर्मा द्वारा वार्ड 34 में सीवर लाइन व सड़क निर्माण का शिलान्यास

शहर के वार्ड 34 स्थित सूरत नगर-1 में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मुकेश शर्मा ने गली नंबर 9/10 में सीवर लाइन एवं इंटरलॉकिंग टाइल रोड के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही मूलभूत समस्याओं से राहत मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है और इसी दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तार से संवाद किया।

विधायक ने कहा कि “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान का उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनसेवा के इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएं।

कार्यक्रम में पार्षद सुरेखा चौहान दयानंद मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, लक्ष्मण मंडल अध्यक्ष आकाश यादव गुरुकमल कार्यालय भाजपा गुरुग्राम के सचिव यादराम जोया सहित मंडल के पदाधिकारी, बिट्टू गौड़, इंदरपाल सल्ले, सीताराम शर्मा, योगेश शर्मा, रोशनलाल प्रधान, क्षेत्र के सम्मानित नागरिक एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button