जखनियां, गाजीपुर : जखनियां के अतिगावां में एम.एस.डी. चार्ली पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन आज, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विद्यालय बना आकर्षण का केंद्र

जखनियां के अतिगावां में एम.एस.डी. चार्ली पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन आज, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विद्यालय बना आकर्षण का केंद्र
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहर जैसी शिक्षा देने का संकल्प, स्मार्ट क्लास व अत्याधुनिक लैब से लैस होगा स्कूल

जखनियां, गाजीपुर:तहसील जखनियां क्षेत्र के अतिगावां में रविवार को एम.एस.डी. चार्ली पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। प्रातः 8:30 बजे से प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की भारी उपस्थिति रहने की संभावना है।उद्घाटन समारोह का शुभारंभ गांव के 11 वरिष्ठ सम्मानित समाजसेवियों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया जाएगा। विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी भव्य बन गया है।विद्यालय के चेयरमैन डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह संस्थान जखनियां ही नहीं, बल्कि पूरे गाजीपुर जनपद के लिए एक नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं अन्य विद्यालयों से अलग और विशिष्ट होंगी।विद्यालय में स्मार्ट क्लास, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, प्रशिक्षित शिक्षक एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण इसकी प्रमुख विशेषताएं होंगी। यह संस्थान अंग्रेजी माध्यम, सह-शिक्षा प्रणाली एवं सीबीएसई बोर्ड (प्रस्तावित) के अनुरूप संचालित किया जाएगा।डॉ. सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरों जैसी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है, ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। साथ ही, संस्था द्वारा न्यूनतम शुल्क एवं निशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को भी शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।उद्घाटन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, जिसमें छात्र-छात्राएं गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी से उच्च कक्षाओं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे शीघ्र अपने बच्चों का नामांकन कराकर इस उत्कृष्ट संस्थान का लाभ उठाएं।यह विद्यालय हुरमुजपुर हाल्ट के पूर्व दिशा में स्थित अतिगावां (जखनियां क्षेत्र) में स्थापित किया गया है। उद्घाटन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।



