Breaking Newsभारत

जखनिया/गाजीपुर : धन्यवाद विधायक जी,नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महीनों से छाया अंधेरा हुआ दूर, ग्रामवासियों ने जताया आभार

धन्यवाद विधायक जी,नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महीनों से छाया अंधेरा हुआ दूर, ग्रामवासियों ने जताया आभार

जखनिया/गाजीपुर।जखनिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा चलनी के आगापुर स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में लंबे समय से व्याप्त अंधकार को आखिरकार समाप्त कर दिया गया। क्षेत्रीय विधायक बेदी राम द्वारा पूर्व में लगवाई गई लाइटें कुछ महीनों बाद खराब हो गई थीं, जिसके कारण मंदिर परिसर में अंधेरा छाया हुआ था और श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कई बार इस समस्या से विधायक बेदी राम एवं उनके प्रतिनिधि अरविंद कुमार को अवगत कराया गया। हालांकि मैकेनिक की उपलब्धता न होने के कारण लाइटों की मरम्मत में कुछ विलंब हुआ, लेकिन अंततः विधायक के प्रयासों से आज नई लाइटें लगाकर मंदिर परिसर को पुनः रोशन कर दिया गया।मंदिर में रोशनी बहाल होते ही ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने विधायक बेदी राम के इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें दिल की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित किया। लोगों का कहना है कि कई महीनों से मंदिर अंधेरे में डूबा हुआ था, जिससे पूजा-अर्चना में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी।इसके अलावा विधायक द्वारा क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया। अलीपुर मदरा, जखनिया सहित विभिन्न गांवों में बंद पड़ी लाइटों को दुरुस्त कराकर प्रकाश व्यवस्था बहाल की गई, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इसी तरह जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होता रहेगा और क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button