एसडीएम से अभद्रता करने के आरोप में बिजली एसडीओ निलंबित, डीएम की शिकायत पर कार्रवाई

एसडीएम से अभद्रता करने के आरोप में बिजली एसडीओ निलंबित, डीएम की शिकायत पर कार्रवाई
सात अप्रैल को जारी किए गए निलंबन आदेश में कहा गया कि कैलाश सिंह यादव ने शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यक्रम संपूर्ण समाधान योजना की पूर्ण तरीके से अवहेलना करने, बिना अनुमति के गैर हाजिर रहने और अधिकारियों से अभद्र भाषा के प्रयोग पर निलंबित किए गए।
शाहजहांपुर की तिलहर तहसील के एसडीओ से अभद्रता करने के आरोप में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) कैलाश सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी धर्मेद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर की है।
प्रबंध निदेशक की तरफ से सात अप्रैल को जारी किए गए निलंबन आदेश में कहा गया कि कैलाश सिंह यादव शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यक्रम संपूर्ण समाधान योजना की पूर्ण तरीके से अवहेलना करना, बिना अनुमति के गैर हाजिर रहने, अधिकारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। प्रबंध निदेशक ने इस आचरण पर निलंबित करते हुए देवीपाटन जोन गोंडा स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया।
घटना का विवरण : यह घटना तिलहर तहसील में हुई। जहां बिजली विभाग के एसडीओ ने एसडीएम के साथ किसी मामले को लेकर अनुचित व्यवहार किया। इस घटना के विस्तृत विवरण अभी सामने नहीं आए हैं, मगर, एसडीएम की तरफ से जिलाधिकारी को की गई शिकायत के बाद मामला संज्ञान में आया। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रबंध निदेशक को पत्र लिख कर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।



