बरदह, आजमगढ़ : महाराज पं. त्रिपुरारी मिश्र की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व भंडारे का आयोजन

महाराज पं. त्रिपुरारी मिश्र की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व भंडारे का आयोजन
बरदह, आजमगढ़। स्थानीय ठेकमा ब्लॉक क्षेत्र के बालपुर खरैला ग्राम स्थित एमएसडी पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बुधवार को महाराज पंडित त्रिपुरारी मिश्र की द्वितीय पुण्यतिथि (परिनिर्वाण दिवस) पर दो दिवसीय श्रद्धांजलि एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन महाराज पं. त्रिपुरारी मिश्र एवं राजमाता श्रीमती सुमित्रा देवी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर मूर्तियों पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। आयोजक संतोष कुमार मिश्र (राजा साहब) ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माता-पिता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और उनके आशीर्वाद से ही जीवन में विकास संभव होता है।
इस अवसर पर एमएसडी पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में रामचरितमानस पाठ, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। शांति पाठ एवं श्रद्धांजलि सभा के दौरान दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने महाराज पं. त्रिपुरारी मिश्र एवं राजमाता श्रीमती सुमित्रा देवी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर ‘अमर रहे’ के जयकारे लगाए तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख बहादुर चौबे, सुदामा मिश्र, चंदजीत राजभर, राजदेव दुबे, हवलदार मिश्र, दूधनाथ मिश्र, जिलेदार मिश्र, दुर्गेश मिश्र, मुरारी, हरिनाथ पांडेय , रविंद्र कुमार मिश्रा , संतोष पांडे ,प्रशांत मिश्रा , अभिषेक मिश्रा, हवलदार मिश्रा,जिलेदार मिश्रा, अरुण पाठक,विपिन सिंह सुनील यादव प्रमोद नागेंद्र दुबे , पप्पू राय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन अवधेश शर्मा ने किया ।



