सादात : शिक्षा क्षेत्र सादात के प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर में बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

सादात। शिक्षा क्षेत्र सादात के प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर में बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. उपासना रानी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत किया। इस अवसर पर बीएसए ने 11 बच्चों का नवीन नामांकन किया और नव प्रवेशी बच्चों को पाठ्य पुस्तक, कॉपी, पेंसिल और चॉकलेट वितरित किया।

‘सर्व शिक्षा अभियान’ के तहत निकली ‘स्कूल चलो रैली’ का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराना और उन्हें स्कूल आने के लिए प्रेरित करना था। मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यूटा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने बीएसए डॉ. उपासना रानी वर्मा और विशिष्ट अतिथि, सादात के बीईओ सीताराम यादव और सैदपुर के बीईओ उदय चंद राय को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बीएसए ने विद्यालय परिवार के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राम उग्रह यादव, संतोष कुमार सिंह, रमाशंकर सिंह, राजेश यादव, संजय कश्यप, आशीष पांडे, सुधीर, पीयूष, राहुल, प्रतीक, अभिषेक, विजय शंकर, शैलेंद्र, संजय, कुद्दुष, अफ़साना, शैलजा, प्रीति, प्रतिभा सहित कई शिक्षक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में यूटा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।



