Breaking Newsभारत

ईसानगर-खीरी : मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान

(अनुपम मिश्रा)

ईसानगर-खीरी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत ईसानगर थाना पुलिस टीम ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला आरक्षी सोनिया सागर व कंचन गुप्ता सड़कों पर उतरीं और कस्बा ईसानगर के मुख्य मार्ग पर महिलाओं को जागरूक किया।

अभियान के दौरान उन्होंने महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, महिला पुलिस कर्मियों द्वारा इस मौके पर महिलाओं को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए। महिला आरक्षियों ने अभियान चलाकर महिलाओं को आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का तुरंत उपयोग करने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने को बताया। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस दौरान महिलाओं को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए और उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button