Breaking Newsभारत

स्कूल बस संख्या- UP71AT2365 का चालक तेजी व लापरवाही से चलाकर सामने साइकिल से आ रहे स्कूली बच्चे आयुष कुमार जोरदार टक्कर मार दिया जिससे आयुष कुमार की मौके पर ही मृत्यु

स्कूल बस संख्या- UP71AT2365 का चालक तेजी व लापरवाही से चलाकर सामने साइकिल से आ रहे स्कूली बच्चे आयुष कुमार जोरदार टक्कर मार दिया जिससे आयुष कुमार की मौके पर ही मृत्यु

आज दिनांक 08.04.2026 को समय करीब 07:30 बजे सुबह चकिया – बैरी थाना खखरेरू के बीच गुरु हेल्थ पॉली क्लीनिक के सामने स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल बस संख्या- UP71AT2365 का चालक तेजी व लापरवाही से चलाकर सामने से साइकिल से आ रहे स्कूली बच्चे आयुष कुमार पुत्र शंकर लाल उम्र करीब 13 वर्ष नि० बैरी थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर व राइडर मोटरसाइकिल संख्या UP71BL8589 के चालक शालू पुत्र विजय यादव उम्र करीब 21 वर्ष नि० बरयेपुर थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे आयुष कुमार उपरोक्त की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा शालू उपरोक्त गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण इलाज हेतु सीएचसी खखरेरू भेजा गया था जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा घायल को मंझनपुर जनपद कौशाम्बी रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में वादी श्री शंकर लाल पुत्र गंगादीन निवासी ग्राम बैरी थाना खखरेरू द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-71/2026 धारा 281/125(A)/125(B)/106(1)बी.एन.एस का अभियोग बस चालक चमन सिंह पुत्र जयप्रकाश निवासी चरकी थाना धाता जनपद फतेहपुर के विरुद्ध पंजीकृत है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को हत्या के प्रयास एवं गैर इरादतन हत्या में जेल भेजा जा रहा है। एआरटीओ की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है साथ ही परिवहन विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

घटना के संबंध में जानकारी से पाया गया कि बस रक्षपालपुर से शिवपुरी की तरफ जा रही थी एवं मृतक आयुष कुमार साइकिल से रक्षपालपुर की तरफ जा रहा था अचानक बस चालक द्वारा सामने से आ रहे साइकिल सवार आयुष कुमार को टक्कर मारी दी जिससे आयुष कुमार साइकिल सहित बस के नीचे फंस गया एवं बस चालक बस चलाता रहा जिसको मोटरसाइकिल से आ रहे शालू यादव उपरोक्त द्वारा बस चालक को इशारा करते हुए बस के नीचे साइकिल व लड़के के फंसे होने की बात बतायी, तब बस चालक द्वारा बाइक सवार को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया , के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक की बाइट।

Balram Singh
India Now24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button