Breaking Newsभारत

जखनियां : कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम के बल पर भाजपा बनी दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी:प्रमोद वर्मा

कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम के बल पर भाजपा बनी दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी:प्रमोद वर्मा

स्थानीय जखनियां। आज जखनियां मण्डल प्रथम के जखनियां शक्तिकेन्द्र के बूथ संख्या 240, 241, 242, 243, 244, 245 पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने अपने आवास पर पार्टी का झंडा लगाया और पार्टी के मनीषि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा 6 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 47वें स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को पुनः दोहराने का है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जो कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। वर्मा ने कहा राष्ट्र सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। यह पार्टी देश की एकता, अखंडता और गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आइए, हम सभी मिलकर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मजबूत बनाएं। इस अवसर पर कुलभास्कर पांडेय, उमाशंकर यादव, अशोक गुप्ता, मिठुर वर्मा, अशोक कुशवाहा, बिंदु गुप्ता, प्रशांत सिंह, सुनील सिंह, वरुण पांडेय, विजय गुप्ता, राजेश जायसवाल सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button