Breaking Newsभारत

आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, दुग्ध अवशीतन केंद्र का किया लोकार्पण

आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, दुग्ध अवशीतन केंद्र का किया लोकार्पण

सीएम योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री उद्योग नीति के तहत ग्राम मीरिया रेहड़ा में स्थापित दुग्ध अवशीतन केंद्र का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे। हेलीपैड पर सीएम का हेलीकॉप्टर लैंड होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और विनोद राजभर समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था गोरखपुर के विस्तारीकरण के अंतर्गत आजमगढ़ में नवनिर्मित दुग्ध अवशीतन केंद्र का शुभारंभ किए। सीएम ने उत्पादन केंद्र का निरीक्षण कर उसके बारे में जानकारी ली।

कार्यक्रम को लेकर रविवार को पुलिस लाइंस सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सुरक्षा में तैनात अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को ब्रीफिंग दी। इसके बाद शाम को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button