गोरखपुर बड़हलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़ी ताल इलाके में आज भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गेहूं की मड़ाई (भूसा बनाने) के दौरान अचानक लगी आग

गोरखपुर बड़हलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़ी ताल इलाके में आज भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गेहूं की मड़ाई (भूसा बनाने) के दौरान अचानक लगी आग
जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़ी ताल इलाके में आज भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गेहूं की मड़ाई (भूसा बनाने) के दौरान अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आकर एक ट्रैक्टर और भूसा बनाने वाली मशीन पूरी तरह जलकर राख हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भेड़ी ताल के खेतों में भूसा बनाने का काम चल रहा था, तभी मशीन से निकली चिंगारी ने पास रखे सूखे डंठल और गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रैक्टर चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते ट्रैक्टर और मशीन आग के गोले में तब्दील हो गए। काले धुएं का गुबार आसमान में दूर से ही देखा जा सकता था।
इस अग्निकांड में न केवल मशीनें जलीं, बल्कि आस-पास के खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल भी जलकर खाक हो गई। किसान की साल भर की मेहनत को अपनी आंखों के सामने राख होते देख इलाके में सन्नाटा पसर गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं l



