गाजीपुर : अभाविप ने पीजी कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, पांच सूत्रीय मांगों पर दिया जोर

प्रकाशनार्थ
अभाविप ने पीजी कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, पांच सूत्रीय मांगों पर दिया जोर

गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजीपुर की पीजी कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को कॉलेज परिसर की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु प्राचार्य को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। नगर मंत्री वायु पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से छात्र हितों की अनदेखी बंद करने का आग्रह किया।
ज्ञापन के माध्यम से परिषद ने प्रमुखता से मांग की है कि कॉलेज में बाहरी और बिना पास वाले छात्रों के प्रवेश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए ताकि परिसर का माहौल सुरक्षित रह सके। साथ ही, विद्यार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने हेतु आरओ मशीन की मरम्मत, कक्षाओं का नियमित संचालन और कॉलेज परिसर में रील बनाने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके अलावा, परिषद ने कॉलेज में ड्रेस कोड को सख्ती से लागू करने पर भी बल दिया।
इस अवसर पर सत्यम यादव, साहिल सागर, मानसी कुशवाहा, आंचल कुमारी, और आदित्य पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।



