Breaking Newsभारत

गोरखपुर : बांसगांव में फसल विवाद, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

बांसगांव में फसल विवाद, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

गोरखपुर ,थाना बांसगांव, तहसील बांसगांव, ग्राम चांड़ी के निवासी शिवकुमार ने अपनी गेहूं की फसल बचाने के लिए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। शिवकुमार का कहना है कि उनके चाचा रामसमुझ नावल्द, जिनकी कोई संतान नहीं थी, ने अपनी संपत्ति वसीयत के जरिए उनके नाम कर दी थी। उनकी मृत्यु के बाद शिवकुमार और राजकुमार का नाम खतौनी में दर्ज है।

शिवकुमार का आरोप है कि रोजगार के सिलसिले में बाहर रहने के दौरान उनकी बोई गई फसल को राजकुमार और उनकी पत्नी सुनीता जबरन काटकर ले जाते हैं। पिछले दो साल से ऐसा हो रहा है, और इस बार भी उनकी फसल को काटने की साजिश की जा रही है।

पीड़ित ने इस मामले में पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि बांसगांव के अधिकारियों को आदेश देकर उनकी फसल को बचाने और जबरन काटने से रोकने की व्यवस्था की जाए। पीड़ित ने कहा कि यदि उनकी फसल फिर काट ली गई, तो उन्हें भारी नुकसान होगा।

इस मामले में न्याय की उम्मीद में शिवकुमार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में दरखास्त दी है। उनका मोबाइल नंबर 9935 54 54 47 है। उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह बांसगांव से पूछने पर उन्होंने बताया मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो हम नहीं कुछ कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button