Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जनपद में डिजिटल जनगणना 2027 हेतु प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न-

जनपद में डिजिटल जनगणना 2027 हेतु प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न-

गाजीपुर। भारत की आगामी जनगणना 2027, जो पहली बार पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न कराई जा रही है, के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का क्रम प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में लुर्दस कॉन्वेंट विद्यालय, गाजीपुर में प्रथम बैच के 40 फील्ड ट्रेनरों को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।यह प्रशिक्षण जिला निर्वाचनअधिकारी अविनाश कुमार एवं जिला जनगणना अधिकारी (एडीएम) दिनेश कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर राजवंत सिंह (प्रवक्ता, डायट सैदपुर) के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ प्रशिक्षण दल में आलोक तिवारी,दिनेश कुमार सिंह एवं जिला जनगणना प्रभारी शिवम सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को डिजिटल जनगणना की प्रक्रियाओं, मोबाइल एप के उपयोग, डेटा संकलन की तकनीकों एवं त्रुटिरहित सूचना प्रविष्टि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें व्यवहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे आगामी प्रशिक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कर सकें।प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर अब तहसील स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, जिससे जनगणना कार्य सुचारु एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हो सके।कार्यक्रम के समापन अवसर पर एसडीएम रणविजय सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षण टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी फील्ड ट्रेनरों ने एकमत से मास्टर ट्रेनर श्री राजवंत सिंह द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावी बताया।इस प्रकार जनपद गाजीपुर में डिजिटल जनगणना 2027 की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button