भारत

जखनिया के वरिष्ठ दवा व्यापारी हरिशंकर तिवारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जखनिया के वरिष्ठ दवा व्यापारी हरिशंकर तिवारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

व्यापार मंडल ने जताई गहरी संवेदना, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

जखनिया/गाजीपुर।जखनिया के प्रतिष्ठित दवा व्यापारी और अपने मृदुल स्वभाव व समाजसेवा के लिए विख्यात श्रद्धेय हरिशंकर तिवारी जी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए जखनिया व्यापार मंडल ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।भाजपा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जब जखनिया क्षेत्र में मेडिकल स्टोर और स्वास्थ्य सुविधाएं लगभग नाम मात्र की थीं, उस समय तिवारी जी यहां के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं थे। उन्होंने वर्षों तक लोगों को कम कीमत में अच्छी दवाएं उपलब्ध कराईं और जरूरतमंदों की सेवा की।उन्होंने बताया कि आज भी जखनिया में जहां उनकी दुकान स्थित है, उस स्थान को लोग “तिवारी गली” के नाम से जानते हैं। लोगों का विश्वास था कि उनके हाथों में यश है और उनके यहां से दवा लेने वाला व्यक्ति शीघ्र स्वस्थ हो जाता था।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुःख की घड़ी में दिवंगत के परिवारजनों को संबल प्रदान करें और पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।इस अवसर पर जखनिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय सहित व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, विजय गुप्ता, राहुल चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, अशोक जायसवाल, बबलू गुप्ता, विजय मद्धेशिया, प्रशांत सिंह, नंदू गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, संतोष सिंह मुन्ना, सतीश जायसवाल, मुकेश वर्मा, कैलाश वर्मा और दुर्गा प्रसाद सहित अनेक व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपनी संवेदना प्रकट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button