Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जखनिया में होली से पहले शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़, घंटों कतार में खड़े रहे लोग

जखनिया में होली से पहले शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़, घंटों कतार में खड़े रहे लोग

गाजीपुर। होली पर्व नजदीक आते ही जनपद गाजीपुर की तहसील जखनिया क्षेत्र में अंग्रेजी व देसी शराब की दुकानों पर मंगलवार को अजीबो-गरीब दृश्य देखने को मिला। सुबह से ही दुकानों के बाहर लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे।स्थिति ऐसी थी मानो किसी राशन की दुकान पर वितरण चल रहा हो। कतारों की लंबाई देख राहगीर भी हैरान नजर आए। कई लोगों का कहना था कि इतनी लंबी लाइन शायद ही कभी देखने को मिली हो। होली को देखते हुए मदिरा की खरीदारी में अचानक आई तेजी के कारण दुकानों के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।गौरतलब है कि होली पर्व के मद्देनजर प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार रूट मार्च और बैठकों का दौर जारी है। इसके बावजूद शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़ चर्चा का विषय बनी रही।

कुछ स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि होली के दिन मदिरा के सेवन के बाद कुछ तत्व हुड़दंग करते हैं, जिससे माहौल खराब होता है। हालांकि यह व्यक्तिगत आचरण पर निर्भर करता है कि खरीदी गई मदिरा का उपयोग किस प्रकार किया जाता है।फिलहाल त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक है और प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है, ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button