Breaking Newsभारत

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

होली और रमजान को लेकर कानून-व्यवस्था की होगी समीक्षा

लखनऊ।योगी आदित्यनाथ आज 28 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। यह बैठक रात 9 बजे 5-कालिदास मार्ग स्थित सभागार से आयोजित होगी।

जारी निर्देश के अनुसार, इस बैठक में आगामी त्योहारों विशेषकर होली और रमजान माह को लेकर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

साथ ही ऊर्जा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पशुपालन, पंचायत राज, नगर विकास, परिवहन, आबकारी, पर्यटन, सिंचाई तथा लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के मंडल एवं जिला स्तरीय अधिकारी भी बैठक में शामिल रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने स्तर पर पूरी तैयारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग करें और बैठक शुरू होने से 15 मिनट पहले अपने स्थान पर उपस्थित हो जाएं।

इस बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान प्रदेश में शांति, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button