Breaking Newsभारत

गाजीपुर : दादा की बेरहमी से हत्या करने वाला नाती को पुलिस ने दबोचा

दादा की बेरहमी से हत्या करने वाला नाती को पुलिस ने दबोचा

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए हेतिमपुर डेरा निवासी शिवानन्द/शिव बिन्द (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय अवधेश बिन्द अपने घर पर ईंट की जुड़ाई कर रहे थे, तभी नाती शिवानन्द ने ताबड़तोड़ धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को मुखबिर सूचना मिली और थाना क्षेत्र के पाण्डेय मोड़ से आरोपी को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के समय उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त मछली काटने वाला दाव बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 53/2026 धारा 109(1) बीएनएस और धारा 103(1) बीएनएस के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक भूपेशचन्द्र कुशवाहा, थाना जमानियां शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button