Breaking Newsभारत

गाजीपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित, 39 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित, 39 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित

गाजीपुर, 26 फरवरी 2026। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के तहत निर्वाचक नामावली-2025 के वृहद पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ ऐप पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह सम्मान अविनाश कुमार, जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं०) गाजीपुर के निर्देशन में दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड भांवरकोल के ग्राम पंचायत मनियां के बीएलओ राजेश कुमार राय को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। विकास खंड सादात के चकफरीद की सुनीता देवी को द्वितीय स्थान पर ₹8,000 तथा विकास खंड सैदपुर के ग्राम विक्रमपुर के अजीत सिंह को तृतीय स्थान पर ₹6,000 की धनराशि दी गई।इसके अतिरिक्त विकास खंड करंडा के ग्राम पंचायत श्रीगंज में विन्ध्याचल प्रसाद, बिरनो के ग्राम तरछा में संजय कुमार राजभर, करंडा के ग्राम पंचायत मानिकपुर कला में त्रिभुवन सिंह यादव, जखनिया के ग्राम अलीपुर मदार में मुकेश कुमार मौर्य तथा जखनिया के ग्राम परसपुर में अनिल कुमार को ₹3,000-₹3,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

कुल ₹39,000 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप वितरित की गई। प्रशासन ने सभी बीएलओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button