21 मार्च एवं 22 मार्च 2026 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग एवं कार्यशाला का आयोजन

21 मार्च एवं 22 मार्च 2026 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग एवं कार्यशाला का आयोजन

दिनांक 21 मार्च एवं 22 मार्च 2026 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग एवं कार्यशाला का आयोजन *नवल्स अकैडमी कुसम्ही बाजार गोरखपुर* में प्रस्तावित है । इसमें गोरखपुर,आजमगढ़, बस्ती,वाराणसी, विंध्याचल, प्रयागराज मंडलों के सभी जिलों के प्राथमिक,माध्यमिक, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा संवर्ग से चयनित शिक्षक प्रतिनिधि और शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
कार्यशाला के निमित्त *श्री जयप्रकाश मद्धेशिया को संयोजक एवं श्री धर्मेद्र कुमार सिंह , श्री विजय बर्नवाल ,श्री महेंद्र कुमार पटेल ,श्री अजय कुमार ,श्री विनय कुमार सिंह ,श्री बृजनंदन यादव को सह संयोजक नियुक्त किया जाता है।*श्री आञ्जनेय त्रिपाठी कार्यकारी अध्यक्ष बस्ती मंडल एवं श्री राजेश कुमार शुक्ला मंडल अध्यक्ष गोरखपुर के मार्गदर्शन में कार्यशाला का संचालन होगा ।
*कार्यक्रम के प्रथम दिवस में* विषय विशेषज्ञों , राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा व्याख्यान, चर्चा तथा अनुभव साझा किया जाएगा ।
*द्वितीय दिवस में निम्न समस्याओं हेतु सत्र होंगे*
2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों हेतु TET परीक्षा से मुक्ति मिले,
पुरानी पेंशन लागू किया जाए ,
स्थानांतरण/ समायोजन के लिए प्रदेश स्तर पर स्पष्ट और एक समान नीति हो ,
गैर शैक्षणिक कार्यों (BLO इत्यादि से मुक्ति मिले ,
प्रोन्नत वेतनमान में 20% की सीमा को समाप्त कर सभी शिक्षकों के लिए लागू किया जाए
राज्य कर्मचारियों के तर्ज पर अतिरिक्त अवकाश की व्यवस्था हो ( 15 हाफ CL, 30 EL दिए जाएं) ,
वेतन विसंगतियाँ (जैसे 17140) समाप्त हो,
विशिष्ट बीटीसी 2004 एवं बीटीसी 2001का पेंशन लागू
समयबद्ध पदोन्नति हो,
सेवा सुरक्षा के लिए स्पष्ट प्रावधान हो ,
तीसरे चरण के समायोजन में लगी आपत्तियों को दूर कर शिक्षकों को न्याय मिले,
शिक्षामित्रों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराया जाए,
बीईओ द्वारा सीसीएल आवेदनों पर अनावश्यक आपत्तियां लगाकर उन्हें निरस्त किए जाने पर रोक लगे,
जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की जिम्मेदारी ग्राम विकास अधिकारी अथवा ग्राम पंचायत सचिव को सोप जाए ,
समस्त सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन एवं फंड भुगतान की कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण हो,
विद्यालयों में बाउंड्रीवाल निर्माण एवं उच्चीकरण, मिड-डे मील कन्वर्जन कॉस्ट एवं फल वितरण की धनराशि अग्रिम अथवा समय से उपलब्ध कराया जाए ,इत्यादि।
यह प्रस्तावित अभ्यास वर्ग एवं कार्यशाला शिक्षकों को न केवल शैक्षिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक संगठित और सकारात्मक दिशा भी प्रदान करेगी।



