Breaking Newsभारत

गाजीपुर : इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर बाल संरक्षण गृहों का औचक निरीक्षण

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर बाल संरक्षण गृहों का औचक निरीक्षण

गाजीपुर, 25 फरवरी 2026 – माननीय उच्च न्यायालय, किशोर न्याय समिति के निर्देशों के अनुपालन में गठित निरीक्षण समिति द्वारा आज राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया गया।

समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश गाजीपुर रहे। समिति में दिनेश कुमार (एडीएम/एफआर), राम अवतार प्रसाद (विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कक्ष-01), श्रीमती नूतन द्विवेदी (मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी), संतोष कुमार वैश्य (मुख्य विकास अधिकारी), श्रीमती अर्चना (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) तथा संजय कुमार सोनी (जिला परिवीक्षाधीन अधिकारी) शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका दिनांक 25.02.2026 के अनुसार सभी आवासित किशोर उपस्थित पाए गए।

समिति द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन, साफ-सफाई, वस्त्र, स्वास्थ्य परीक्षण एवं समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बच्चों को प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियां कराए जाने पर बल दिया गया।

निरीक्षण के दौरान किसी भी बालक द्वारा किसी प्रकार के उत्पीड़न या परेशानी की शिकायत नहीं की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button